पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच 21 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरु होगी। इसका पहला टेस्ट मैच 21-25 अगस्त के बीच होगा जबकि दूसरा 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच होगा। पाकिस्तान का लक्ष्य इस सीरीज में बांग्लादेश को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप डब्लयूटीसी रैंकिंग में ऊपर आना रहेगा।
अभी 9 टीमों में पाकिस्तान की टीम रैंकिंग में 5वें नंबर पर है जबकि बांग्लादेश की टीम 8वें नंबर पर है। वहीं भारतीय टीम सबसे ज्यादा अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 13 बार मुकाबला हुआ है। इसमें से 13 मैचों में से पाकिस्तान 12 मैचों में जीत हासिल की हैं. जबकि बांग्लादेश एक बार भी नहीं जीती है। दोनों टीमों के बीच एक मैच ड्रॉ रहा है।
दोनो ही टीमें इस प्रकार हैं :
पाकिस्तान टीम : शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद हुरैरा, सईम अयूब, सऊद शकील, आगा सलमान, कामरान गुलाम, आमेर जमाल, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, मीर हमजा, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, खुर्रम शहजाद, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी
बांग्लादेश टीम : नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, जाकिर हसन, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, नईम हसन
यह भी पढ़े :-
दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी और टीवी की ‘भाभी जी’ विदिशा श्रीवास्तव का ‘रक्षाबंधन’ प्लान है खास
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check