Recent Posts

गोवा के रिसॉर्ट में महिला पर्यटक से बलात्कार, गुजरात का व्यक्ति गिरफ्तार

गोवा पुलिस ने उत्तरी गोवा के अस्सोनोरा गांव के एक रिसॉर्ट में महिला पर्यटक से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुजरात का निवासी है।एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह घटना 23 अगस्त को हुई थी और पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी लक्ष्मण शियार(47) …

Read More »

न्यायालय ने दिल्ली सरकार को याचिका में संशोधन कर अध्यादेश के बजाय सेवाओं संबंधी कानून को चुनौती देने की अनुमति दी

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार को याचिका में संशोधन कर राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं पर नियंत्रण से संबंधित अध्यादेश के बजाय संसद द्वारा हाल में पारित कानून को चुनौती देने की शुक्रवार को अनुमति दे दी।शीर्ष अदालत ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी की दलीलों पर ध्यान दिया कि पहले याचिका में अध्यादेश को चुनौती …

Read More »

रेलवे ने मिजोरम में पुल ढहने का कारण पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

रेल मंत्रालय ने मिजोरम के आइजोल जिले में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढहने का कारण पता लगाने के लिए चार सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुल ढहने की घटना में 22 श्रमिकों की मौत हो गई थी।रेल मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आदेश के अनुसार, समिति गठन की तारीख से एक …

Read More »

देवरिया में बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

देवरिया जिले के भलुअनी थाना इलाके में खेत में लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।भलुअनी के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र में पचौहा गांव निवासी श्याम सुंदर (30) बृहस्पतिवार की शाम खेत पर गया था, तभी …

Read More »

मद्रास उच्च न्यायालय ने पनीरसेल्वम की याचिका खारिज की

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के अपदस्थ नेता ओ. पनीरसेल्वम की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने जुलाई 2022 की सामान्य परिषद की बैठक में के. पलानीस्वामी को पार्टी के अंतरिम प्रमुख के रूप में चुने जाने के फैसले को चुनौती दी थी।   न्यायमूर्ति आर. महादेवन और न्यायमूर्ति मोहम्मद …

Read More »

गंगासागर के लिए विशेष ट्रेन 8 सितंबर को उदयपुर से होगी रवाना

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 अन्तर्गत विशेष रेलगाड़ी राणा प्रतापनगर (उदयपुर) से गंगासागर ट्रेन आगामी सितंबर को राणा प्रतापनगर (उदयपुर) रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। देवस्थान आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि इस यात्री गाड़ी में राणा प्रताप नगर उदयपुर रेलवे स्टेशन से 270 एवं अजमेर रेलवे स्टेशन से 350 कुल 620 यात्री सवार होंगे। उदयपुर संभाग के यात्रियो …

Read More »

तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए

तेलंगाना के वारंगल से 127 किमी पूर्व में शुक्रवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 तीव्रता मापी गयी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार भूकंप आज सुबह लगभग 04:43 बजे राज्य के वारंगल से 127 किलोमीटर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र 18.04 अक्षांश और …

Read More »

ईडी का समन रद्द करने की गुहार लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की गुहार लगाई।श्री सोरेन ने अपनी याचिका में ईडी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह समन उनकी छवि, लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई झारखंड सरकार और वहां के लोगों की प्रतिष्ठा …

Read More »

कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख है। ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।   इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 …

Read More »

भारत को श्रीलंका में तमिलों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाली सुलह प्रक्रिया की उम्मीद

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने श्रीलंका में एक सुलह प्रक्रिया की आशा व्यक्त की है, जो तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।एक वीडियो संदेश के माध्यम से भारत-श्रीलंका संसदीय मैत्री संघ में शामिल होते हुए, विदेश मंत्री ने श्रीलंका की बहु-जातीय, बहु-भाषी और बहु-धार्मिक पहचान के संरक्षण के लिए भारत के समर्थन को भी दोहराया।   जयशंकर …

Read More »