भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर इन दिनों देश भर में चर्चा हो रही है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन को लेकर देशवासियों में खुशी का माहौल है। इस बीच, AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस ऑपरेशन का स्वागत किया है। उन्होंने इसे पाकिस्तान के डीप स्टेट को कड़ा सबक बताते हुए पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह से नष्ट करने की बात की।
असदुद्दीन ओवैसी का बयान
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय रक्षा बलों द्वारा किया गया सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के डीप स्टेट को एक कड़ा संदेश है, ताकि फिर से पहलगाम जैसी घटनाएं न हों।” ओवैसी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह नष्ट किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय एकता का समय
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर देशभर में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस मौके पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया कि यह राष्ट्रीय एकता का समय है और पार्टी भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ी है। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकवाद के सभी स्रोतों को खत्म करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता अडिग और सर्वोच्च राष्ट्रीय हित में होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:
करण जौहर ने ओजेम्पिक अफवाहों का किया खंडन, कहा- ‘यह मेरी सच्चाई है’
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check