गुरुग्राम के sector 65 में आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया यहां पर स्थानीय स्लम क्लस्टर में शनिवार के दिन भीषण आग लग गई किस वजह से लगभग 65 झोपड़ियां जलकर इस आग में खाक हो गई. अधिकारी मुताबिक जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि आग की वजह कुकिंग गैस में लीक होने से लगी है. पुलिस की कार्यवाही के मुताबिक ये आग लगने का समय सुबह करीब 10 बजे का था यह सेक्टर 65 के इलाके में लगी है जानकारी पाते ही मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां को भेजा गया था।
पुलिस के मुताबिक आग को काबू कर लिया गया था काबू होते होते 65 झोपड़ियां जलकर खाक हो चुकी थी घटना में अभी तक की जानकारी के मुताबिक कोई घायल नहीं हुआ है. सूचना की जानकारी के बाद डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और वेज से कई लोगों को सुरक्षित भी निकाला गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये जितनी भी झोपड़ियां है इनको तीन लोगों ओमबीर, श्यामबीर और सागर द्वारा बनाई गई थी. ये तीनो ही रामगढ़ गांव के रहने वाले हैं.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हामिद नाम एक व्यक्ति जो इन झोपड़ियों को किराए पर देता था और प्रति माह के लिए उनसे 1,500 रुपये से 3,000 रुपये तक लेता था। जैन ने कहा, ‘‘जांच से पता चला की कि ये सारा ही निर्माण अवैध रूप से किया गया है और किसी भी प्रकार को सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया गया है यह घटना लोगों की लापरवाही के कारण हुई है और इन चार व्यक्तियों के खिलाफ सेक्टर-65 पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check