राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 500 से अधिक पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 फरवरी 2025 तक आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में राजस्थान राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 575 पद भरे जाएंगे।
RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी डिटेल्स:
हिंदी: 58 पद
अंग्रेजी: 21 पद
संस्कृत: 26 पद
उर्दू: 8 पद
फारसी: 1 पद
वनस्पति विज्ञान: 42 पद
रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री): 55 पद
गणित (मैथ्स): 24 पद
भौतिक विज्ञान (फिजिक्स): 11 पद
प्राणि विज्ञान (जूलॉजी): 38 पद
एबीएसटी (ABST): 17 पद
एफएएफएम (FAFM): 8 पद
अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स): 23 पद
स्टैट्स (Stats): 1 पद
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन: 10 पद
भूगोल (जियोग्राफी): 60 पद
कानून (लॉ): 10 पद
इतिहास (हिस्ट्री): 31 पद
गृह विज्ञान (होम साइंस): 12 पद
समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी): 24 पद
दर्शनशास्त्र (फिलोसॉफी): 1 पद
राजनीति विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस): 52 पद
लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन): 6 पद
मनोविज्ञान (साइकोलॉजी): 7 पद
सरकारी उत्पादन और निर्यात प्रबंधन: 1 पद
ड्राइंग एंड पेंटिंग: 8 पद
टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग: 2 पद
संगीत गायन (म्यूजिक वोकल): 6 पद
संगीत वाद्य (म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट): 4 पद
नृत्य (डांस): 1 पद
RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
उम्र सीमा: उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया:
सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
RPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन शामिल है।
लिखित परीक्षा तीन चरणों में होगी:
पहला चरण: 1 से 12 दिसंबर 2025
दूसरा चरण: 15 से 19 दिसंबर 2025
तीसरा चरण: 22 से 24 दिसंबर 2025
लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे और यह कुल 200 अंकों की होगी।
पहले दो पेपर 75-75 अंकों के होंगे, जबकि तीसरा पेपर सामान्य अध्ययन से संबंधित होगा और 50 अंकों का होगा।
लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो कुल 24 अंकों का होगा।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check