Bihar में प्रोफेसर बनने का मौका, 1711 पदों पर भर्ती शुरू – तुरंत करें आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इसके तहत कुल 1711 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 8 अप्रैल से 7 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

किन विभागों में होंगी नियुक्तियां?
इन पदों को बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न विभागों में भरा जाएगा। मुख्य पद इस प्रकार हैं:

एनेस्थेसियोलॉजी – 125 पद

मेडिसिन – 120 पद

स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology & Obstetrics) – 120 पद

मेडिकल स्पेशलिटी – 25 पद

अन्य विभाग – शेष पद

योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार के पास MD/MS/DNB/MDS डिग्री होनी चाहिए।

साथ ही किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या अस्पताल में Senior Resident या Tutor के रूप में कम से कम 3 साल का अनुभव अनिवार्य है।

उम्र सीमा कितनी है?
जनरल कैटेगरी – अधिकतम 45 वर्ष

OBC – अधिकतम 48 वर्ष

SC/ST – अधिकतम 50 वर्ष

(विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें)

कैसे करें आवेदन?
आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

Assistant Professor Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें।

सभी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।

आवेदन शुल्क भरें और फॉर्म सबमिट करें।

चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट तैयार करते समय:

अनुभव के लिए – 10 अंक

इंटरव्यू के लिए – 6 अंक
दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

ईडन गार्डन्स में सन्नाटा! चैंपियन KKR के मैच में आधा स्टेडियम भी नहीं भरा