एम्स पटना में सरकारी डॉक्टर बनने का मौका, जल्द करें आवेदन

अगर आपने MBBS की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। एम्स पटना ने जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के 43 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 9 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2025 से शुरू हो चुकी है।

📚 योग्यता क्या होनी चाहिए?
उम्मीदवार ने MCI/NMC से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS किया हो (इंटर्नशिप सहित) और 9 जुलाई 2025 तक डिग्री पूरी होनी चाहिए।

चयन के बाद MCI/NMC/स्टेट मेडिकल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

🎂 उम्र सीमा
9 जुलाई 2025 को उम्मीदवार की उम्र 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल और OBC उम्मीदवारों को 3 साल की अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

💰 आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए फीस: ₹1200

SC/ST उम्मीदवारों के लिए फीस: ₹500

दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है।

📝 चयन प्रक्रिया
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 6 महीने के लिए अस्थायी रूप में की जाएगी।

🌐 आवेदन और जानकारी
अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
🔗 aiimspatna.edu.in

यह भी पढ़ें:

मेडिकल-इंजीनियरिंग नहीं, अब एग्रीकल्चर में भी चमकाएं करियर! जानिए पूरी जानकारी