केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि भारत सरकार से जुड़े मामलों में फैक्ट चेक का काम सरकार को भी करना होगा और इसके लिए सही तथा तथ्यात्मक जानकारी सरकार ही दे सकती है।
श्री वैष्णव ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इसको लेकर कुछ सवाल उठाये गये हैं लेकिन भारत सरकार से जुड़े मामलों का फैक्ट चेक कर तथ्यात्मक और सही जानकारी सरकार ही दे सकती है।
इससे पहले एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरूगन ने कहा कि फैक्ट चेक करने का काम क्षेत्रीय स्तर पर करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह काम सिर्फ राजधानी दिल्ली में किया जाता है और अब तक 14 हजार से अधिक फैक्ट चेक किये गये हैं, जिनमें से 9922 इसमें फेल रहे हैं।
यह भी पढ़े :-
वायनाड भूस्खलन को एमपीएलएडीएस दिशा निर्देशों के तहत गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित करें : थरूर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check