एलडीएल कोलेस्ट्रॉल जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है, जब शरीर में अधिक मात्रा में होता है तो यह नसों में प्लाक जमा कर दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है। इसलिए बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण में रखना बेहद जरूरी है। इसकी प्रमुख वजह अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जंक फूड से दूरी बनाएं और अपनी डाइट में प्याज को शामिल करें। प्याज में ऐसे तत्व होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कम करने में मदद करते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल में प्याज क्यों है फायदेमंद?
प्याज में कोई फैट नहीं होता और इसमें क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है। ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को रोककर यह कोलेस्ट्रॉल को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। साथ ही, प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड्स पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
प्याज कब और कैसे खाएं?
प्याज को आप दिन में किसी भी समय खा सकते हैं। इसे कच्चा सलाद के रूप में लेना सबसे फायदेमंद होता है। यदि आपको कच्चा प्याज खाना पसंद नहीं तो इसे नींबू और नमक के साथ मिलाकर सलाद की तरह खाएं, जिससे इसका स्वाद बेहतर हो जाता है।
प्याज के और भी कई फायदे
रोजाना प्याज खाने से शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है और एंटीऑक्सिडेंट स्तर बढ़ता है। यह हड्डियों के नुकसान को घटाकर ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। खासतौर पर यह उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जो रजोनिवृत्ति से गुजर रही हैं। इसके अलावा प्याज पाचन प्रणाली को दुरुस्त करता है, वजन कम करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी मददगार है क्योंकि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है।
यह भी पढ़ें:
इंस्टाग्राम अकाउंट को हैकिंग से बचाना है? ये 4 सिक्योरिटी सेटिंग्स अभी करें एक्टिव
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check