एक रन, एक गेंद और जीत का मौका… ऐसे रोमांचक पल में मैदान पर हर खिलाड़ी दबाव में होता है। जो इस दबाव को संभाल ले, वही असली हीरो बनता है — लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या इस दबाव में चूक गए और टीम के लिए खलनायक बन गए। अगर आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या स्टंप पर सीधा थ्रो करने की बजाय वहीं खड़े सूर्यकुमार यादव को गेंद थमा देते, तो शायद मुंबई ये मुकाबला जीत जाती। लेकिन दबाव में पंड्या का दिमाग लॉक हो गया, और उनकी एक गलती ने मुंबई को मैच गंवा दिया।
🌧️ आखिरी गेंद का रोमांच: कहां हुई चूक?
बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में गुजरात को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। दीपक चाहर ने पहली चार गेंदों में 14 रन लुटा दिए, लेकिन पांचवीं गेंद पर उन्होंने कोएत्ज़ी का विकेट लेकर मैच में रोमांच भर दिया। अब आखिरी गेंद पर गुजरात को एक रन चाहिए था, स्ट्राइक पर थे अरशद खान।
अरशद ने गेंद मिडऑफ की ओर खेली और दौड़ पड़े। हार्दिक ने गेंद उठाकर सीधे स्टंप पर थ्रो किया, लेकिन मिस कर बैठे। इस बीच सूर्यकुमार यादव नॉन स्ट्राइकर एंड पर थे, और अगर हार्दिक उन्हें गेंद दे देते, तो नतीजा शायद उलट जाता।
💥 कप्तानी में भी नाकाम, गेंदबाजी में भी महंगा सौदा
हार्दिक ने 8वें ओवर में 11 गेंदें फेंकी — 3 वाइड और 2 नो बॉल के साथ। इस ओवर में गुजरात ने 18 रन लूटे, जो आखिर में निर्णायक साबित हुए।
🏏 बल्लेबाजी में भी निराशा
कप्तान हार्दिक पंड्या बल्ले से भी फ्लॉप रहे। 3 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर साई किशोर का शिकार बने, जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। नतीजा, मुंबई 20 ओवर में सिर्फ 155/8 बना सकी। गुजरात ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया, जबकि मुंबई चौथे स्थान पर टिके हुए है।
यह भी पढ़ें: