मजेदार जोक्स: एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा

एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा- तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
चिंटू बहुत ही शरारती था, उसने बस कंडक्टर को तुरंत बोला
तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*****************************************************************************************

एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया….
लड़की के पिता ने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है
फिर पूछा- छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है
फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है
फिर लड़की के पिता ने कहा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा…ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*****************************************************************************************

लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी से उछलने लगा
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है,
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं सीट पर बैठा था, इतने में वो बोली,
उठ ये लेडीज सीट है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*****************************************************************************************

ट्रेन में एक महिला बार-बार अपने बच्चे से कह रही थी
बेटा हलवा जल्दी खा ले, नहीं तो साथ वाले अंकल को दे दूंगी
उनकी बात सुनने के बाद अंकल बोला- बहनजी… जरा जल्दी कीजिए,
हलवे के चक्कर में मैं तीन स्टेशन आगे आ गया हूं…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

*****************************************************************************************

बाप (बेटे से)- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो
तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है उसका नंबर दिलवा दे
फिर क्या चप्पल टूटने तक बेटे की जमकर कुटाई हुई…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: मैं उस लड़की से शादी करुंगा