मजेदार जोक्स: एक बार एक पिता अपने बेटे को समझा रहा था

उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा – ‘नाकाम इश्क’ और ‘मुकम्मल इश्क’ में क्या फर्क होता है…?
छात्र ने जवाब दिया – ‘नाकाम इश्क’ बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और ‘मुकम्मल इश्क’ सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

एक बार एक पिता अपने बेटे को समझा रहा था…

पिता अपने बेटे से: तुझे लड़की वाले देखने आ रहे हैं
तो सैलरी ज्यादा बता देना
लड़की के पिता- बेटा कितना कमा लेते हो…
लड़का- अंकल वैसे तो मेरी सैलरी 150000 रुपये हैं लेकिन कट कटाकर 8000 रुपये ही मिलती है।
लड़की के पिता हो गए गायब, लड़का के पिता बेहोश😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पप्पू डॉक्टर के पास गया…

पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।

मां- वह बेटा, बधाई हो… लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था…
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

एक लड़का रात को देर से घर लौटा
मां- कहां से आ रहा है?
लड़का- कैबरे डांस देखने गया था
मां- हे भगवान, तूने कोई ऐसी चीज तो नहीं देखी जो
तुझे नहीं देखनी चाहिए थी?
लड़का- हां मैंने देखी थी
मां- क्या देखा?
लड़का- पापा…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

गर्लफ्रेंड- मैं तुम्हारे प्यार में लुट गई, बदनाम हो गई, बर्बाद हो गई

कहीं की न बची
बॉयफ्रेंड- तो पगली मैं कौन सा तेरे प्यार में कलेक्टर कलेक्टर बन गया हूं
मैं भी तो पकौड़ी बेच रहा हूं…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: मां आजतक आपने मुझे वो बात नहीं बताई