मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म देवरा: भाग 1′ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी वाली फिल्म ‘देवरा’ को लेकर चर्चा में है। आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्होंने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में वह चट्टान पर खड़े दिख रहे हैं। काले रंग का ट्रेडिशनल कपड़ा, आंखों में काजल और चेहरे पर गुस्से वाले भाव में एनटीआर जूनियर नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में कुल्हाड़ी भी है।
जूनियर एनटीआर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं’। देवरा का ट्रेलर 10 सितंबर को जारी होगा।
कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित और युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित, नंदामुरी कल्याण राम प्रस्तुत, ‘देवरा: भाग 1’ 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली की भी अहम भूमिका है।
यह भी पढ़े :-
आजादी के समय मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता तो तौकीर रजा पैदा भी नहीं होते -गिरिराज सिंह
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check