कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई ने आज अपने स्थापना दिवस पर एक वेबसाइट लांच की। इस वेबसाइट के माध्यम से महिला कांग्रेस देशभर में सदस्यता अभियान चलाएगी।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “महिला कांग्रेस आज अपने 40 साल पूरे करने जा रही है। महिला कांग्रेस की स्थापना आज से 40 साल पहले बेंगलुरु में हुई थी। इसकी स्थापना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने की थी।” उन्होंने कहा, “इस मौके पर हम उन्हें याद करते हुए ये संकल्प लेते हैं कि महिला कांग्रेस हमेशा देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी।”
श्रीमती लांबा ने कहा कि उनका संगठन महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आज संगठन के स्थापना दिवस पर हम अपनी वेबसाइट जारी कर रहे हैं। इसके माध्यम से देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है। मैं सभी से अपील करूंगी कि आप हमारे साथ जुड़िए। हम विश्वास दिलाते हैं कि अन्याय के खिलाफ हम आपके साथ खड़े रहेंगे। हम अपनी महिला सदस्यों की ‘लीडरशिप ट्रेनिंग’ भी कराएंगे ताकि वो सशक्त बन सकें।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला कांग्रेस को बधाई और उनके सदस्यता अभियान के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में खरगे ने कहा कि महिलाएं कांग्रेस संगठन की बहुत मजबूत शक्ति रही हैं। सरदार पटेल को बारदोली में ‘सरदार’ की उपाधि महिला शक्ति ने ही दी थी। कमला नेहरू, सरोजिनी नायडू, अरुणा आसफ अली, राजकुमारी अमृत कौर जैसी कई नायिकाओं ने अंग्रेजी राज को हिला दिया था।
उन्होंने कहा कि भारत रत्न इंदिरा गांधी, जिनके द्वारा महिला कांग्रेस की स्थापना की गयी थी, उन्होंने देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में अपने कामों से जो छाप छोड़ी है, उसकी मिसाल दी जाती है। कांग्रेस संगठन में सोनिया गांधी के श्रम और योगदान की भी मिसाल दी जाती
यह भी पढ़े :-
हल्दी का अधिक सेवन: फायदे के साथ-साथ नुकसान भी, हो सकती हैं ये दिक्कतें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check