ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर जानिए उनकी और निक जोनस की कुल नेटवर्थ और सफलता की कहानी

प्रियंका चोपड़ा – एक ऐसा नाम जो भारत से निकलकर दुनिया भर में पहचान बना चुका है। मिस वर्ल्ड 2000 से लेकर हॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज़ में शामिल होने तक का सफर आसान नहीं था, लेकिन प्रियंका ने इसे मेहनत, हुनर और दूरदर्शिता से मुमकिन किया।

उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानें कि कैसे उन्होंने और उनके पति निक जोनस ने अपने-अपने क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों को छुआ, और आज दोनों की संयुक्त नेटवर्थ ₹1300 करोड़ रुपये से भी अधिक है।

फिल्मी करियर से शानदार कमाई
प्रियंका ने 2003 में “द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई” से बॉलीवुड में कदम रखा और फिर “ऐतराज़”, “फैशन”, “मैरी कॉम”, “बाजीराव मस्तानी” और “डॉन” जैसी फिल्मों से खुद को एक बॉक्स ऑफिस स्टार के रूप में स्थापित किया।

बॉलीवुड में सफलता के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड की ओर रुख किया, जहां उन्होंने “Quantico” सीरीज में Alex Parish का दमदार किरदार निभाया। इसके बाद “Baywatch”, “The White Tiger” और “Citadel” जैसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से भी खूब तारीफें बटोरीं।

“Citadel” से उन्हें करीब ₹41 करोड़ रुपये की फीस मिली।

आगामी एसएस राजामौली की फिल्म SSMB 29 में महेश बाबू के साथ नजर आने के लिए उन्हें ₹30 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से मोटी कमाई
प्रियंका, Pantene, Bvlgari, Crocs, और कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेसडर हैं।
एक विज्ञापन के लिए वह ₹3-5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।

सोशल मीडिया पर भी प्रियंका की लोकप्रियता जबरदस्त है।

Instagram पर 90 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ वह भारत में तीसरे नंबर की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं।

एक स्पॉन्सर्ड इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए वह ₹1.5 से ₹2 करोड़ तक कमा सकती हैं।

प्रियंका-निक की संयुक्त नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ ₹600-₹850 करोड़ के बीच आंकी जाती है।

वहीं, उनके पति निक जोनस, जो एक मशहूर अमेरिकी सिंगर, एक्टर और ‘Jonas Brothers’ बैंड के सदस्य हैं, की नेटवर्थ लगभग ₹700 करोड़ है।

इस प्रकार दोनों की कुल संपत्ति ₹1300-₹1550 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

उनकी शादी 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल अंदाज़ में हुई थी, जो आज भी यादगार सेलिब्रिटी वेडिंग्स में गिनी जाती है।

प्रियंका का ग्लोबल प्रभाव
प्रियंका सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन, फिल्म प्रोड्यूसर, UNICEF गुडविल एंबेसडर और महिला सशक्तिकरण की समर्थक हैं। वह लगातार भारत और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहती हैं।

यह भी पढ़ें:

बार-बार मुंह में छाले होना है खतरे की घंटी! जानिए क्या हो सकती हैं इसके पीछे की गंभीर बीमारियां