आज के दौर में जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से दुनिया बदल रहा है, वहीं हर कोई चाहता है कि उसका दिमाग भी उतनी ही तेजी से काम करे — तेज़ सोच, बेहतर फोकस और लंबी याददाश्त। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सपना नामुमकिन नहीं, बशर्ते आप अपनी डाइट में कुछ जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करें।
ओमेगा-3 फैटी एसिड एक ऐसा ही पोषक तत्व है, जिसे विशेषज्ञ ब्रेन का फ्यूल मानते हैं। यह न केवल मस्तिष्क की कोशिकाओं की कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि तनाव, अवसाद और अल्जाइमर जैसी समस्याओं से भी बचाता है।
ओमेगा-3 क्यों है दिमाग के लिए जरूरी?
ओमेगा-3 में खासतौर पर DHA (Docosahexaenoic Acid) और EPA (Eicosapentaenoic Acid) होते हैं, जो मस्तिष्क की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली को मजबूत बनाते हैं। यह न्यूरोट्रांसमीटर फंक्शनिंग, स्मृति, और कंसन्ट्रेशन बढ़ाने में भी मदद करता है।
डाइट में शामिल करें ये 5 ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स:
फैटी फिश (सालमन, टूना, मैकेरल)
फैटी फिश ओमेगा-3 का सबसे बेहतरीन स्रोत है। हफ्ते में दो बार मछली खाने से दिमाग को वह जरूरी पोषण मिलता है जो तेज़ और सक्रिय बनाए रखता है।
अखरोट (Walnuts)
अखरोट को “ब्रेन फूड” यूं ही नहीं कहा जाता। इसमें भरपूर मात्रा में ALA (Alpha-Linolenic Acid) होता है, जो ओमेगा-3 का एक प्लांट बेस्ड स्रोत है। रोजाना 4–5 अखरोट खाने से फोकस और याददाश्त में सुधार होता है।
चिया सीड्स (Chia Seeds)
ये छोटे-छोटे बीज ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं और इन्हें स्मूदी, दही या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है। इनमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन भी शरीर के लिए अतिरिक्त लाभकारी होते हैं।
अलसी के बीज (Flaxseeds)
अलसी के बीज प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 का पावरहाउस हैं। इन्हें भूनकर पाउडर के रूप में दाल या दही में मिलाकर खाएं। यह ब्रेन फंक्शनिंग के साथ-साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, सरसों, मेथी)
इनमें कम मात्रा में सही, लेकिन लगातार सेवन करने पर ये दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती हैं।
विशेषज्ञों की सलाह:
डॉ. कहती हैं:
“ओमेगा-3 फैटी एसिड सिर्फ दिमाग के लिए ही नहीं, आंखों, त्वचा और दिल के लिए भी लाभकारी हैं। खासतौर पर छात्रों, कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स और सीनियर सिटीज़न्स को इनका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।”
यह भी पढ़ें:
सिर्फ मोटापा नहीं, दुबले लोग भी हैं डायबिटीज के खतरे में – जानिए 5 बड़े कारण
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check