ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2025 तक है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 265 पदों को भरा जाएगा।
ओडिशा सिविल सेवा 2024 वेकेंसी विवरण:
ओडिशा प्रशासनिक सेवा (SDM) – 30 पद
ओडिशा फाइनेंस सर्विस – 4 पद
ओडिशा टैक्सेशन एंड अकाउंट्स सर्विस – 62 पद
ओडिशा को-ऑपरेटिव ऑडिट सर्विस – 5 पद
ओडिशा को-ऑपरेटिव सर्विस – 14 पद
ओडिशा रेवेन्यू सर्विस – 43 पद
ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2024 पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा: 1 जनवरी 2024 तक उम्मीदवार की आयु 21 से 38 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1986 से पहले और 1 जनवरी 2003 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। ओबीसी, एससी, और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया:
सबसे पहले ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी डिटेल्स भरकर रजिस्टर करना होगा।
डिटेल्स की वैरिफिकेशन करें और उन्हें सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।
ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2024 चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:
प्रारंभिक परीक्षा: वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।
साक्षात्कार: विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
ओडिशा सिविल सेवा 2024 परीक्षा पैटर्न:
प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य पेपर होंगे, प्रत्येक 200 अंकों के होंगे।
इसके बाद 9 पेपरों की मुख्य परीक्षा होगी।
फिर 250 अंकों का साक्षात्कार होगा।
कुल परीक्षा 2000 अंकों की होगी।
अधिक जानकारी के लिए ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर विजिट करें।
यह भी पढ़ें:
एक वक्त का खाना भी नहीं था नसीब, आज 101 करोड़ की मालकिन हैं समांथा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check