भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर कार्ड को लेकर एक बड़ा और आधुनिक कदम उठाया है। अब पारंपरिक पेपर वोटर कार्ड के बजाय नागरिकों को स्मार्ट PVC Voter ID कार्ड जारी किए जा रहे हैं। यह कार्ड न केवल टिकाऊ है, बल्कि इसमें सुरक्षा के लिहाज से कई उन्नत फीचर्स जोड़े गए हैं।
PVC (पॉलीविनाइल क्लोराइड) से बना यह नया कार्ड देखने में ATM या ड्राइविंग लाइसेंस जैसा होता है – वाटरप्रूफ, पर्स में रखने योग्य और स्कैन करने लायक। इस डिजिटल कार्ड में होलोग्राम, गिलोच पैटर्न, माइक्रो टेक्स्ट और क्विक रिस्पॉन्स (QR) कोड जैसी अत्याधुनिक सुरक्षा विशेषताएं शामिल हैं, जो इसे फर्ज़ीवाड़े से भी सुरक्षित बनाती हैं।
यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन के तहत उठाया गया है ताकि चुनाव से जुड़े दस्तावेज़ भी आधुनिक, टिकाऊ और नागरिकों के लिए सुलभ बन सकें।
PVC Voter ID कार्ड कैसे बनवाएं? — स्टेप बाय स्टेप गाइड
चुनाव आयोग ने PVC कार्ड के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद आसान बना दी है। नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए कोई भी नागरिक घर बैठे अपना नया वोटर कार्ड ऑर्डर कर सकता है।
स्टेप 1:
Election Commission of India (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
https://voters.eci.gov.in/
स्टेप 2:
‘Login/Register’ ऑप्शन पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर या ईमेल से लॉगिन करें। यदि नया यूज़र हैं, तो रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3:
‘Order PVC Voter ID Card’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 4:
अपना EPIC नंबर (Voter ID नंबर) दर्ज करें और कैप्चा भरें।
स्टेप 5:
ऑनलाइन ₹30 का भुगतान करें (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग के जरिए)।
स्टेप 6:
ऑर्डर सबमिट करते ही SMS और ईमेल के जरिए ट्रैकिंग ID मिल जाएगी।
स्टेप 7:
PVC कार्ड डाक के माध्यम से आपके पते पर भेजा जाएगा।
PVC Voter ID के फायदे क्या हैं?
टिकाऊ और वाटरप्रूफ – लंबे समय तक सुरक्षित रहता है
स्कैन योग्य QR कोड – डिजिटल सत्यापन में सहूलियत
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सिक्योरिटी फीचर्स
स्मार्ट कार्ड जैसा डिज़ाइन – आसान ले जाने योग्य
यह भी पढ़ें:
निचले पेट में बना रहता है दर्द? महिलाओं के लिए हो सकती है गंभीर चेतावनी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check