सर्दियों में गरमा-गरम पराठों का मज़ा ही कुछ और होता है — चाहे वो आलू का हो, गोभी, मूली, बथुआ या मैथी का। पराठा खाने का कोई टाइम नहीं, नाश्ता हो या रात का खाना — पराठा हर वक़्त फिट बैठता है।
लेकिन ज़्यादा ऑयली खाना खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने, मोटापा और दिल की बीमारियों का डर रहता है।
अगर आप भी इसी डर से अपने फेवरेट पराठों से दूरी बनाए बैठे हैं, तो अब ऐसा करने की ज़रूरत नहीं। नीचे बताए गए 5 आसान उपाय अपनाकर आप पराठे का स्वाद बिना किसी टेंशन के उठा सकते हैं।
🧘 पराठा खाने के बाद ज़रूर करें ये काम, नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल
1. गुनगुना पानी पिएं
ऑयली खाना खाने के करीब 30 मिनट बाद 1 गिलास हल्का गर्म पानी जरूर पिएं। इससे पाचन बेहतर होगा, शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और तेल जमा नहीं होगा।
2. खाने के तुरंत बाद न सोएं
पराठा या पूड़ी खाने के बाद तुरंत लेटना या सोना भारी पड़ सकता है। खाने के बाद कम से कम 2-3 घंटे का गैप ज़रूरी है ताकि खाना ठीक से पच सके और फैट जमा न हो।
3. ठंडी चीज़ों से बनाएं दूरी
ऑयली खाने के साथ या बाद में आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक या ठंडा पानी न पिएं। इससे पेट और लिवर पर असर पड़ सकता है। पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।
4. नींबू-शहद वाला पानी पिएं
भारी भोजन के करीब आधे घंटे बाद 1 गिलास नींबू और शहद मिलाया गुनगुना पानी पिएं। यह शरीर से अतिरिक्त फैट और कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करेगा।
5. त्रिफला चूर्ण अपनाएं
आयुर्वेद के अनुसार, त्रिफला पाउडर को गर्म पानी और थोड़ा शहद मिलाकर पीने से पाचन बेहतर होता है और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। दिन में दो बार सेवन करना फायदेमंद होगा।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check