अब गूगल के AI जवाबों में भी दिखेंगे विज्ञापन, जानें क्या होगा फर्क

गूगल ने अपनी कमाई बढ़ाने का एक नया तरीका खोज लिया है। अब जब भी आप किसी भी टॉपिक को गूगल पर सर्च करेंगे, तो सिर्फ जवाब ही नहीं, AI Overview में आपको विज्ञापन (Ads) भी नजर आएंगे। यह फीचर गूगल सर्च में हाल ही में जोड़ा गया है और अब भारत में भी इसे लागू किया जा रहा है।

क्या है AI Overview में ऐड दिखाने का मतलब?
AI Overview यानी जब आप गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं और उसके ऊपर आपको AI से तैयार किया गया एक छोटा जवाब दिखता है — अब उसमें भी Ads यानी विज्ञापन जोड़े जाएंगे।

गूगल ने कहा है कि इन विज्ञापनों को यूजर के सर्च टॉपिक से ही जोड़ा जाएगा। यानी अगर आपने किसी मोबाइल फोन को सर्च किया, तो उसी से जुड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट्स के विज्ञापन AI जवाबों में दिखेंगे।

🇮🇳 भारत बना अमेरिका के बाद दूसरा देश
गूगल ने घोषणा की है कि इस साल के अंत तक भारत में भी यह फीचर पूरी तरह से लागू हो जाएगा। इससे पहले अमेरिका में यह फीचर शुरू किया गया था। भारत इस सुविधा को पाने वाला दूसरा देश बन गया है।

गूगल का क्या कहना है?
गूगल ग्लोबल एड्स के वाइस प्रेसिडेंट डैन टेलर के मुताबिक:

“गूगल पर हर दिन किए जाने वाले 15% से ज्यादा सर्च नए होते हैं। ये सर्च अब पहले से ज्यादा लंबे, जटिल और बातचीत जैसे हो गए हैं। ऐसे मामलों में कोई एकदम सटीक जवाब नहीं होता, इसलिए इन सर्चेस के साथ बिजनेस और कमर्शियल जानकारी दिखाना ज्यादा प्रभावी रहेगा।”

कैसे पता चलेगा कि कौन-सा जवाब एड है?
गूगल ने कहा है कि AI Overview में दिखने वाले विज्ञापनों के पास ‘Sponsored’ टैग लिखा होगा, वो भी काले रंग में। इससे यूजर को यह स्पष्ट रूप से पता चलेगा कि यह हिस्सा विज्ञापन है, ना कि AI का ऑर्गेनिक जवाब।

सरकार ने हटाए टैक्स, बढ़ेगा गूगल-अमेजन का मुनाफा?
पहले भारत सरकार, गूगल और अमेजन जैसी विदेशी कंपनियों से:

2% डिजिटल सर्विस टैक्स

और 6% इक्वलाइजेशन लेवी वसूलती थी

अब ये दोनों टैक्स हटा दिए गए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह अमेरिका के दबाव के कारण हुआ है, ताकि डिजिटल ट्रेड पर विवाद ना हो और बड़ी टेक कंपनियों को भारत में ज्यादा लाभ मिले।

यह भी पढ़ें:

बरसात में भी किचन की टाइल्स रहेंगी चमकदार — बस अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय