एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर रीवा अरोड़ा फिल्म उरी और छत्रीवाली के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था और खूब नेम-फेम कमाया. वो सबसे अमीर चाइल्ड एक्टर्स में से एक हैं. हालांकि, रीवा अपनी एज को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में रहती हैं.रीवा की फैमिली के हिसाब से वो 17 साल की हैं और उनका जन्म 2007 में हुआ है. हालांकि, कुछ फैंस ने रीवा के चार साल पुराने इंटरव्यू को प्वॉइंटआउट किया, जिसमें वो अपनी उम्र 9 साल बता रही हैं.रीवा की उम्र को लेकर उन्होंने कहा था- मैं इसे लेकर क्या कहूं? जो लोग मेरी उम्र और जो मैं कर रही हूं उसे लेकर शक कर रहे हैं उनके लिए मेरे पास कुछ कहने के लिए नहीं है.
जो लोग मुझे प्यार देते हैं वो मेरे लिए काफी हैं. बता दें कि 2022 में रीवा की एक्टर करण कुंद्रा संग रोमांस करते हुए एक रील्स वायरल हुई थी, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था. करण कुंद्रा को चाइल्ड एक्टर संग म्यूजिक वीडियो में रोमांस करने की वजह से ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी.रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेटवर्थ तकरीबन 8.2 करोड़ है. रीवा अरोड़ा लग्जरी लाइफ स्टाइल मेंटेन करती हैं. उन्हें लग्जरी गाडिय़ों का शौक है.
रीवा के पास 40 लाख की ऑडी है.बता दें कि रीवा ने 2019 में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से डेब्यू किा था. इस फिल्म में उनकी काफी तारीफ हुई थी. उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स ने भी सराहा था. वर्क फ्रंट पर ने फिल्म भारत, सेक्शन 375, गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल, बंदिश बैंडिट्स, टीवीएफ ट्रिपलिंग जैसे प्रोजेक्ट किए हैं.
यह भी पढ़े :-
इंडी गठबंधन पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- यह भ्रम और विभाजन का गठबंधन है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check