अगर आप नौकरी के विकल्प की तलाश में हैं या घर से ही कुछ शुरू करने का सोच रहे हैं, तो अब ऐसा बिजनेस मौजूद है जिसमें ना तो मशीन चाहिए, ना दुकान, और ना भारी निवेश। केवल ₹1 लाख के भीतर आप एक ऐसा स्मार्ट और डिजिटल बिजनेस शुरू कर सकते हैं जिसे आप घर से ही चला सकते हैं, और हर महीने ₹1 लाख से ₹5 लाख तक कमा सकते हैं।
यह बिजनेस है — ड्रॉपशिपिंग (Dropshipping) और कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट सेलिंग का, जिसमें न तो आपको माल स्टॉक करना होता है और न ही प्रोडक्शन करना होता है।
क्या है ड्रॉपशिपिंग बिजनेस?
ड्रॉपशिपिंग एक ऐसा मॉडल है जिसमें आप प्रोडक्ट ऑनलाइन बेचते हैं, लेकिन उन्हें थर्ड पार्टी सप्लायर आपके ग्राहक को सीधे भेजता है। यानी, न स्टॉक रखने का झंझट, न ही पैकिंग-शिपिंग की परेशानी।
₹1 लाख में क्या-क्या करना होगा?
ई-कॉमर्स वेबसाइट बनवाना / Shopify या WooCommerce स्टोर सेटअप – ₹20,000 – ₹30,000
मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया विज्ञापन (Instagram, Facebook Ads) – ₹30,000 – ₹50,000
थर्ड-पार्टी सप्लायर्स से प्रोडक्ट लिस्टिंग और इंटीग्रेशन – फ्री/न्यूनतम शुल्क पर
डिजाइन टूल्स या लोगो-ब्रांडिंग – ₹5,000 – ₹10,000
कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स की डिमांड ज़बरदस्त
आप टी-शर्ट, मग, मोबाइल कवर, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम्स आदि पर ग्राहक के नाम या फोटो प्रिंट करवाकर बेच सकते हैं। इस मॉडल में प्रिंट-ऑन-डिमांड सर्विसेज जैसे Printrove, Blinkstore, Printful आदि से सहयोग लिया जा सकता है।
कमाई का गणित
एक कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट पर ₹150–₹500 तक का मुनाफा संभव।
यदि रोज 10 ऑर्डर भी आते हैं, तो महीने में ₹45,000–₹1.5 लाख की कमाई।
त्योहारी सीजन और मार्केटिंग बढ़ाने पर यह कमाई ₹5 लाख+ तक पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें:
बरसात में भी किचन की टाइल्स रहेंगी चमकदार — बस अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check