भारत को 2030 में शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी की सिफारिश पर नीता अंबानी ने जताया गर्व

रिलायंस फ़ाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्षा श्रीमती नीता एम. अंबानी ने 2030 में शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी के लिए भारत की सिफारिश को देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने कहा, “2030 में शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी के लिए भारत की सिफारिश होना, हमारे देश की एक ऐतिहासिक और गर्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भारत की खेल भावना, प्रतिभा और वैश्विक खेल शक्ति बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

श्रीमती अंबानी ने आगे कहा, “मैं हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और इस ऐतिहासिक पहल में उनके निरंतर सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह क्षण हमारे उस साझा सपने की ओर एक और सशक्त कदम है — जब भारत ओलंपिक खेलों की मेज़बानी करेगा।”

उन्होंने अपने संदेश का समापन “जय हिंद!” के उद्गार के साथ किया।