राजा रघुवंशी मर्डर केस अब केवल एक पारिवारिक हत्या नहीं, बल्कि ड्रग्स, मानसिक विकृति और क्रूर साजिश का रूप ले चुका है। ताजा घटनाक्रम में राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है — “राज और सोनम ड्रग्स लेते थे और उन्हीं की लत में भाई की हत्या की साजिश रची गई।”
नशे में डूबी हत्या की योजना?
विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि आरोपी राज कुशवाहा और सोनम लंबे समय से नशे की गिरफ्त में थे। उन्होंने कहा,
“हमारा भाई एक जिम्मेदार और शांत स्वभाव का इंसान था, लेकिन उसे एक खतरनाक प्लान के तहत मार दिया गया। ये कोई इमोशनल क्राइम नहीं, ये ड्रग्स और दिमागी जहालत का नतीजा है।”
बयान बदलने से बढ़ा शक
विपिन ने यह भी कहा कि जब आरोपी आनंद और आकाश पहले ही अपने बयान से पलट चुके हैं, तो इस बात की आशंका और भी बढ़ गई है कि राज और सोनम भी अपने बयान बदल सकते हैं। ऐसे में केवल बयानों पर भरोसा करना नाइंसाफी होगी।
परिजनों की मांग: नार्को टेस्ट ही बताएगा सच
परिवार की स्पष्ट मांग है कि आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जाए ताकि असली सच्चाई सामने आ सके।
“थर्ड डिग्री और वैज्ञानिक जांच से ही यह सामने आएगा कि किसने क्या किया। बयान अब झूठ का सहारा बनते जा रहे हैं,” – विपिन रघुवंशी।
उन्होंने पुलिस और अदालत से अपील की है कि केस की संवेदनशीलता और गहराई को समझते हुए हर वैज्ञानिक और कानूनी उपाय का सहारा लिया जाए।
अपराध की परतें गहराती जा रही हैं
अब यह केस सिर्फ एक पारिवारिक घटना नहीं रहा। मानसिक अस्थिरता, सामाजिक गिरावट और आपराधिक सोच की ये कहानी कहीं न कहीं समाज को भी झकझोरने लगी है। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि क्या पुलिस इन नए आरोपों को गंभीरता से लेकर उचित जांच करती है या नहीं।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check