आईपीएल 2025 के 18वें सीजन का 5वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस रोमांचक भिड़ंत में गुजरात की कप्तानी संभालेंगे शुभमन गिल, जबकि पंजाब किंग्स को पहली बार श्रेयस अय्यर लीड करेंगे। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जहां गुजरात अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।
IPL 2025 में पहली बार होगा ये अनोखा नजारा!
श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था, लेकिन इस बार वह नई टीम पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में उतरेंगे। KKR ने उन्हें रिटेन नहीं किया था, जिसके बाद पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये की भारी रकम खर्च कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हो रहा है कि पिछली बार खिताब जीताने वाला कप्तान अगली बार किसी और टीम की अगुवाई करेगा।
गुजरात-पंजाब के हेड टू हेड आंकड़े
दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से गुजरात ने 3 बार बाजी मारी है, जबकि पंजाब को 2 जीत मिली है। पिछली बार दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था, जिससे यह टक्कर और रोमांचक हो गई है।
अगर नरेंद्र मोदी स्टेडियम के रिकॉर्ड की बात करें, तो यहां अब तक 35 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 20 बार जीत दर्ज की है। ऐसे में टॉस की भूमिका भी अहम होगी।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
गुजरात टाइटंस:
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, गेराल्ड कोएत्जी, अरशद खान, गुरनूर बराड़, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया।
पंजाब किंग्स:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, मार्को जानसन, जोश इंगलिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे, नेहल वढेरा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विष्णु विनोद।
यह भी पढ़ें:
कपिल सिब्बल ने इंडिया ब्लॉक के भीतर दरार पर खुलकर बात की, कहा कि यह दिखना चाहिए…
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check