कल्पना कीजिए: अगर आप एक सेकंड में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और पूरी इंटरनेट को डाउनलोड कर सकें तो? ये अब कोई साइंस फिक्शन नहीं, बल्कि विज्ञान की नई उड़ान है!
जापान के वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे तेज इंटरनेट स्पीड का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
NICT (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी), जापान ने 1.02 पेटाबिट प्रति सेकंड (Pbps) की रफ्तार से इंटरनेट डाटा ट्रांसफर कर दिखाया है।
पेटाबिट स्पीड का मतलब क्या है?
हम आमतौर पर इंटरनेट की स्पीड Mbps (मेगाबिट्स प्रति सेकंड) में देखते हैं।
लेकिन 1 पेटाबिट = 10 लाख गीगाबिट्स = 100 करोड़ मेगाबिट्स!
यानि इस नई स्पीड को समझें तो ये है 1,020,000,000 Mbps!
तुलना करें:
भारत की औसत स्पीड ≈ 64 Mbps
अमेरिका की औसत स्पीड ≈ 300 Mbps
और जापान की नई स्पीड? करोड़ों गुना ज्यादा तेज!
कैसे संभव हुआ ये तकनीकी चमत्कार?
NICT के वैज्ञानिकों ने एक स्पेशल ऑप्टिकल फाइबर बनाया जिसमें 19 कोर (channel) होते हैं।
सामान्य ऑप्टिकल फाइबर में सिर्फ एक कोर होता है।
इस नए फाइबर में हर कोर अलग-अलग डाटा ट्रांसफर कर सकता है, जिससे एक ही केबल से 19 गुना ज्यादा डाटा भेजा जा सकता है।
और सबसे खास बात?
इस फाइबर का आकार वही है जो मौजूदा ऑप्टिकल फाइबर का होता है – सिर्फ 0.125 mm मोटा।
यानी बिना कोई नया ढांचा खड़ा किए, हम मौजूदा सिस्टम में ही हाई-स्पीड इंटरनेट ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
गाजा में इलाज की उम्मीद लिए खड़े 15 लोगों की जान चली गई, इजरायली हमले में मासूम बच्चों की भी मौत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check