राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का सिलेबस जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। कैंडिडेट्स निम्नलिखित स्टेप्स के जरिए आसानी से सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी 2024 के सिलेबस में चार मुख्य विषय शामिल हैं – भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र। एनएमसी ने 17 दिसंबर को नीट यूजी 2025 के लिए विषयवार पाठ्यक्रम जारी किया था। NEET UG 2025 का सिलेबस राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की आधिकारिक वेबसाइट nmc.org.in या NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। एनटीए की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सिलेबस को अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा फाइनल किया गया है।
NEET UG 2025 सिलेबस कैसे डाउनलोड करें:
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए नीट यूजी 2025 सिलेबस लिंक पर क्लिक करें।
सिलेबस पीडीएफ के रूप में आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब चेक करें और डाउनलोड करें।
NEET UG 2025 परीक्षा: किस मोड में होगी परीक्षा?
नीट यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है, हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला आना बाकी है। 2024 की परीक्षा विवादों में रही थी, इसलिए आगामी परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्रालय की ओर से इसे सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में कराए जाने की योजना है। अगर ऐसा होता है, तो पेपर लीक जैसी घटनाओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। नीट यूजी 2025 के रजिस्ट्रेशन और परीक्षा की तारीखें भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही जारी कर सकती है। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :-
अगर आप सोते हैं आठ घंटे से ज्यादा तो हो सकती है डायबिटीज सहित यह स्वास्थ्य समस्याएं
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check