देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS समेत अन्य मेडिकल अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए NEET UG 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत आज, 21 जुलाई से हो चुकी है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने रजिस्ट्रेशन लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर एक्टिव कर दिया है।
रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग का शेड्यूल:
रजिस्ट्रेशन डेट्स: 21 जुलाई से 30 जुलाई 2025
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 22 जुलाई से 28 जुलाई
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस: 29 और 30 जुलाई
रिजल्ट जारी होने की तिथि: 31 जुलाई
रिपोर्टिंग डेट्स: 1 से 6 अगस्त
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 7 और 8 अगस्त
कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी?
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज की फोटो
NEET UG 2025 स्कोर कार्ड
आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
श्रेणी प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST आदि के लिए)
कितनी सीटों पर होगा एडमिशन?
कुल सीटें: लगभग 1.18 लाख MBBS सीटें
15% सीटें MCC के तहत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) में आती हैं।
बाकी 85% सीटों पर एडमिशन राज्य सरकारों द्वारा आयोजित काउंसलिंग से होगा।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
“UG Medical Counselling” सेक्शन में क्लिक करें
“New Registration” लिंक पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरें
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस भुगतान करें
कॉलेज व कोर्स के विकल्प भरें और चॉइस लॉक करें
सबमिट करने से पहले सब कुछ क्रॉस चेक करें
यह भी पढ़ें:
चुकंदर से पाएं एनर्जी, इम्यूनिटी और ग्लो – वो भी स्वाद के साथ
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check