नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 2 जून को जारी की जाएगी। यह स्लिप आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध नहीं होगी, बल्कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) सीधे अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजेगा। परीक्षा 15 जून को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
नीट पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके कुल अंक 800 हैं। हर सही उत्तर के लिए चार अंक और हर गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा। एडमिट कार्ड 11 जून को जारी होंगे, जिन्हें अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG 2025 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें:
सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मेल या मोबाइल नंबर पर NBEMS द्वारा भेजे गए मैसेज या मेल की जांच करें।
स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी।
जानकारी चेक कर स्लिप को डाउनलोड कर लें।
NEET PG 2025 सीटें:
नीट पीजी 2025 का आयोजन 26,699 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), 13,886 मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), और 922 पीजी डिप्लोमा सीटों के लिए होगा। सफल अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। नतीजे घोषित होने के बाद काउंसलिंग का टाइम टेबल जारी किया जाएगा।
NEET PG 2025 परीक्षा एक शिफ्ट में कराने की मांग:
नीट पीजी 2025 परीक्षा को एक शिफ्ट में आयोजित करने की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। मौजूदा शेड्यूल के अनुसार परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। सुप्रीम कोर्ट जल्द ही इस मामले की सुनवाई करेगा और तब पता चलेगा कि परीक्षा कितने शिफ्ट में होगी।
यह भी पढ़ें:
सरमा के गंभीर आरोपों पर गोगोई का जवाब – “मैं जासूस नहीं, विपक्ष का नेता हूं”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check