नजारा टेक्नोलॉजीज की अनुषंगी कंपनी एब्सोल्यूट स्पोर्ट्स अमेरिकी गेमिंग एवं ईस्पोर्ट्स कंटेंट मंच डेल्टियासगेमिंग डॉट कॉम की सभी परिसंपत्तियों का करीब 7.5 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी।
डेल्टियासगेमिंग.कॉम का जून, 2024 को समाप्त 12 महीने की अवधि में राजस्व 5,75,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 4.8 करोड़ रुपये) था।
एक बयान के अनुसार, ‘‘नजारा टेक्नोलॉजीज की अनुषंगी कंपनी और स्पोर्ट्सकीड़ा.कॉम, प्रोफुटबॉलनेटवर्क.कॉम और सोपसेंट्रल.कॉम की मूल कंपनी एब्सोल्यूट स्पोर्ट्स ने आज घोषणा की कि उसने डेल्टियासगेमिंग.कॉम की सभी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए समापन शर्तों के अधीन, एक परिसंपत्ति खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’’
एब्सोल्यूट स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘इस अधिग्रहण के साथ एब्सोल्यूट स्पोर्ट्स अब 50 लाख से अधिक गेमिंग पसंद करने वाले अमेरिकियों को हमारी विभिन्न परिसंपत्तियों पर उच्च गुणवत्ता वाले गेमिंग और ईस्पोर्ट्स से संबंधित समाचार तथा विश्लेषण सामग्री प्रदान करेगी।’’
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check