दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन, रजनीकांत की फिल्म कुली में काम करते नजर आयेंगे। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म कुली में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है। फिल्म कुली में अब नागार्जुन की एंट्री हो गयी है।
लोकेश कनगराज ने फिल्म कुली से नागार्जुन का पोस्टर शेयर किया है। इस मोनोक्रोम पोस्टर में नागार्जुन का खूंखार और स्टाइलिश अवतार दिखाई दे रहा है। चेहरे पर दाढ़ी और बड़ी-बड़ी मूंछें उनके लुक को और भी ज्यादा दिलचस्प बना रही है। नागार्जुन की आंखों पर चश्मा और और हाथ में चमचमाती घड़ी नजर आ रही है।
फिल्म कुली से नागार्जुन के पोस्टर को शेयर करते हुए लोकेश कनगराज ने लिखा, किंग नागार्जुन सर को ‘साइमन’ के रूप में ‘कुली’ के कलाकारों में शामिल करने के लिए उत्साहित हूं। बोर्ड पर आपका स्वागत है और आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर।
यह भी पढ़े :-
नींद पूरी न होना कई गंभीर बीमारियों का बढ़ा देती है खतरा, ऐसे लक्षण हैं तो हो जाइए अलर्ट
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check