अरुणाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने भी अब अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने कई क्षेत्रों में विकास की बात का विवरण दिया है और विकास के रफ्तार को कई गुना बढ़ाने की योजना जाहिर की है। लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से शुरू हो चुकी है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर जोर से कस ली है। भाजपा दल और विपक्षी पार्टियों के बीच गठबंधन पूरे देश में जो लगाकर रैलियां आयोजित की जारी दि है। अरुणाचल प्रदेश के लिए भी भाजपा ने घोषणा-पत्र जारी कर रखा है। 19 अप्रैल को पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जो कुछ क्षेत्र पूरी तरह से उग्रवाद के लिए जाना जाते है उनमें विकास की राह पकड़ चुकी है। मोदी सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में कार्यों से तेजी से प्रगति हुई है और साथ ही देश को प्रगतिशील भी बनाया है।
उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को अपनी प्रगति और विकास, समृद्धि के कार्य को बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिजली, से लेकर हर तारक की कनेक्टिविटी, कृषि और खेल के साथ साथ कई अन्य क्षेत्रों में विकास के लिए काम कर रही है। इन राज्यों के घोषणा-पत्र में भाजपा ने मजबूत बुनियादी ढांचे, महिला सशक्तिकरण और रोजगार वादा किया है।
भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी बात में यह भी कहा कि हमारी सरकार रोडवेज, रेलवे इसके साथ साथ वायुमार्ग जैसे क्षेत्रों में भी काम करेगी इन परियोजनाओं को लागू करके राज्य में अन्य कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों के लिए ‘अरुणाचल प्रदेश गति शक्ति मास्टर प्लान’ को लॉन्च किया जाएगा। भाजपा के लिए ऐसा बोला गया की घोषणापत्र में जो भी वादों को उल्लेख किया गया है उन्हे लागू करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी पहले से ही पूर्वोत्तर राज्य को प्राथमिकता देते आए हैं। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने इस क्षेत्र को गतिशील बनाने के साथ कई अन्य क्षेत्रों के बराबर लाने के लिए अथक प्रयास किए हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check