रीमा – मेरे पड़ोस वाली आंटी मुझे बहुत तंग करतीं थीं…
मोहल्ले में जब भी किसी लड़की की शादी होती तो मेरे गाल खींचकर कहतीं ‘अब तुम्हारी बारी है ‘….
लेकिन मैंने उनकी ये आदत छुड़वा दी.
सीमा – कैसे?
रीमा – मोहल्ले में जब कोई मर जाता तो मैं उनके गाल खींचकर कहती – ‘अब आपकी बारी है…😂😜😅😂😂😜
**********************************************************************************************************
डाकू ( यात्री से ) – क्यों साहब ! आपने इधर अपने आस-पास कहीं पुलिसवाले को तो नहीं देखा?
.
यात्री – जहां तक मेरा ख्याल हैं यहां कोई पुलिसवाला नहीं हैं।
.
डाकू- तो जरा जल्दी से अपना सारा माल-मसाला मेरे हवाले कर दो।😂😜😅😂😂😜
**********************************************************************************************************
महेश (सुरेश से बोला ) – जो चीज मांगते हैं, यह कुत्ता लाकर दे देता हैं, फिर आप इसे बेच क्यों रहे हैं?
सुरेश ( महेश से बोला ) – क्या करूं ?
एक दिन हमारे घर चोर आए तो यह कुत्ता लालटेन लेकर चोरों को रास्ता दिखा रहा था।😂😜😅😂😂😜
**********************************************************************************************************
लडकी के पिता ने युवक से कहा – तो तुम मेरी लडकी से शादी करना चाहते हो, और तुम उसके लिए उपयुक्त हो?
.
युवक बोला – जी हां ! उसकी सुंदरता और आपका धन, ऐसा लगता है कि हम एक-दूसरे के लिए ही पैदा हुए हैं।😂😜😅😂😂😜
**********************************************************************************************************
एक बार कजूंस बाप ने अपने बेटे से पूछा – आज तुम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में खाना-खाने और पिक्चर देखने गए थे तो इसमें कुल कितने रुपये खर्च हुए थे।
लडके ने बताया – जी, लगभग दो हजार रुपये खर्च हो गए थें।
कंजूस पिता ने कहा – सत्यानाश कर दिया तूने?
लडका बोला – हां पिताजी असल में इससे अधिक पैसे उसके पास थे ही नहीं।😂😜😅😂😂😜
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check