हेल्दी हार्ट के लिए सरसों का तेल – जानिए इसके चमत्कारी फायदे

हमारा दिल (Heart) शरीर का सबसे अहम अंग है, जो बिना रुके 24 घंटे काम करता रहता है। जैसे ही यह काम करना बंद करता है, इंसान की मौत हो जाती है। दिल हर दिन लगभग 1 लाख बार धड़कता है और 5000 गैलन रक्त पंप करता है। इसका मुख्य काम शरीर के टिश्यू को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति करना है। अगर यह अपने काम में असफल होता है, तो जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

इसीलिए, हमें अपने दिल का खास ख्याल रखना चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक, सही खानपान से हम अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सरसों का तेल (Mustard Oil) हमारे हृदय को बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकता है।

सरसों के तेल के अनमोल फायदे
कोलेस्ट्रॉल को रखे नियंत्रित – सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटिड फैट (MUFA) और पॉलीअनसैचुरेटिड फैट (PUFA) भरपूर मात्रा में होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे एचडीएल को बढ़ाने में मदद करते हैं।
दिल रहेगा हेल्दी – यह कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बनाए रखता है, जिससे हृदय स्वस्थ और मजबूत बना रहता है।
संक्रमण से बचाए – सरसों का तेल जीवाणुरोधी, वायरसरोधी और फंफूदरोधी गुणों से भरपूर है, जो पाचन तंत्र में बैक्टीरियल संक्रमण को रोकने में मदद करता है।
ओमेगा-3 और ओमेगा-6 से भरपूर – इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 वसा अम्ल का बेहतरीन अनुपात होता है, जिससे यह अन्य तेलों की तुलना में ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।
पाचन तंत्र के लिए वरदान – यह एक प्राकृतिक उत्तेजक की तरह काम करता है, जिससे पाचन में सुधार होता है और भूख भी बढ़ती है।
कैंसर से बचाव – इसमें लिनोलिनिक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो ओमेगा-3 में परिवर्तित होकर कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें:

अमिताभ और माधुरी ने क्यों नहीं की एक भी फिल्म साथ? जानें अनसुनी कहानी