Wikipedia को नया नाम देने के लिए Musk का अजीबोगरीब ऑफर

Elon Musk, जो अपनी अनूठी डील्स और बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए जाने जाते हैं, ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। इस बार उन्होंने Wikipedia का नाम बदलने के लिए 1 अरब डॉलर का ऑफर दिया है।

क्या है पूरा मामला?
हाल ही में John’s Memes नाम के एक ट्विटर यूजर ने मस्क से सवाल किया कि क्या Wikipedia के नाम बदलने का ऑफर अब भी वैध है? इसके जवाब में Elon Musk ने कन्फर्म किया कि हां, यह ऑफर अब भी वैध है।

Wikipedia का नया नाम?
मस्क Wikipedia का नाम बदलकर ‘Dickipedia’ करने की शर्त रख रहे हैं। यह कोई नई बात नहीं है—Elon Musk ने अक्टूबर 2023 में पहली बार यह ऑफर दिया था। उस समय उन्होंने Wikipedia के फंडिंग मॉडल और डोनेशन अपील का मजाक उड़ाया था।

Wikipedia पर Musk के आरोप
Elon Musk लंबे समय से Wikipedia की एडिटिंग पॉलिसी पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें बैलेंस की कमी है और कई बार लोगों के बारे में गलत जानकारी प्रकाशित होती है। उन्होंने पहले भी अपने फॉलोअर्स से Wikipedia को डोनेशन न देने की सलाह दी थी, क्योंकि उन्हें इसकी फंडिंग और खर्चों पर संदेह था।

Musk का पुराना ट्वीट फिर हुआ वायरल
नवंबर 2024 में जब Doge Designer नाम के एक ट्विटर यूजर ने Musk के पुराने ट्वीट को रीपोस्ट किया, तो मस्क ने फिर रिप्लाई करते हुए कहा, “बात सही है और ऑफर अब भी कायम है!”

Wikipedia क्या है?
Wikipedia दुनिया का सबसे बड़ा फ्री ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया है, जिसे जनवरी 2001 में लॉन्च किया गया था। यहां कोई भी व्यक्ति नई जानकारी जोड़ सकता है और उसे एडिट कर सकता है।

अब देखना यह होगा कि Wikipedia इस ऑफर को स्वीकार करता है या नहीं, लेकिन Elon Musk का यह कदम इंटरनेट पर नई बहस छेड़ चुका है!

यह भी पढ़ें:

6G में भी भारत का जलवा! दुनिया के टॉप 6 देशों में शामिल होने का लक्ष्य