अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के मौजूदा उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की अभियान टीम ने कहा है कि श्री ट्रम्प और प्रसिद्ध उद्यमी एलन मस्क के बीच 12 अगस्त को होने वाली बातचीत “सदी का साक्षात्कार” होगी।
श्री ट्रम्प की अभियान टीम ने रविवार को एक्स पर कहा, “श्री मस्क सोमवार रात 08 बजे श्री ट्रंप का साक्षात्कार लेंगे। साक्षात्कार शुरू होने पर सूचना पाने के लिए इस पोस्ट को लाइक करें। यह सदी का साक्षात्कार होगा! अमेरिका को फिर से महान बनाएं!”
गौरतलब है कि जुलाई में श्री मस्क ने एक्स पर राष्ट्रपति पद की दौड़ में श्री ट्रम्प के प्रति अपने समर्थन की घोषणा की थी। अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव 05 नवंबर को होगा।
यह भी पढ़े :-
दूध के साथ गलती से भी न खाएं 5 चीजें, वरना हो जाएंगे सेहत को गंभीर नुकसान
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check