अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में, जॉन अब्राहम की वेदा और श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की स्त्री 2 गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज हुईं। जहां स्त्री 2 के लिए जनता में पहले से ही तगड़ा माहौल था और फिल्म ने धुआंधार शुरुआत की है। वहीं, अक्षय और जॉन की फिल्मों के बीच चल रहा मुकाबला फिर दिलचस्प हो गया है।
इन दोनों बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में 20 साल पहले से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होती आ रही हैं। लेकिन स्टारडम के पैमाने पर यकीनन अक्षय, जॉन पर भारी दिखाते हैं और शायद इसीलिए अभी तक जॉन के साथ क्लैश में उनका पलड़ा भारी था। हालांकि, बीते कुछ सालों में इनके दो क्लैश हुए और दोनों की फिल्में हिट रहीं। मगर पहली बार जॉन, बॉक्स ऑफिस क्लैश में अक्षय को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं।
खिलाड़ी कुमार लॉकडाउन के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार स्ट्रगल कर रहे हैं। उनकी पिछली 10 फिल्मों को रिव्यू भी एकदम सकारात्मक नहीं मिले थे। हालांकि, गुरुवार को रिलीज हुई अक्षय की लेटेस्ट फिल्म खेल खेल में को रिव्यू भी अच्छे मिले और थिएटर्स में जा रहे लोगों को फिल्म पसंद भी आ रही है। फिर भी इस फिल्म के साथ खेल होने जा रहा है। रिपोर्ट का अनुमान कहता है कि अक्षय की फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ रुपये की रेंज में कलेक्शन किया है।
वहीं जॉन और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा को लेकर लोगों में बहुत माहौल नहीं दिख रहा था, लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर शुरुआत की है। जॉन की फिल्म ने पहले दिन 6.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है।
तीन फिल्मों के क्लैश में जहां स्त्री 2 को सबसे ज्यादा स्क्रीन्स (3000-3500) मिली हैं। वहीं अक्षय और जॉन की फिल्मों का स्क्रीन काउंट (1500-2000) लगभग एक बराबर है। स्क्रीन काउंट के हिसाब से जहां खेल खेल में की ओपनिंग बहुत औसत है, वहीं वेदा दमदार शुरुआत करती दिख रही है। दोनों ही फिल्मों को रिव्यू काफी पॉजिटिव मिले हैं और इससे दोनों फिल्मों को आने वाले दिनों में जंप भी मिलेगा।स्टारडम के पैमाने पर जान इसबार खिलाड़ी से आगे निकलते दिख रहे है।
यह भी पढ़े :-
देश की सेना को कमजोर करने का कोई भी प्रयास देश को कमजोर करने के समान : पाक सेना प्रमुख मुनीर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check