इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और विराट कोहली की खूब चर्चा हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मृणाल ठाकुर एक वक्त पर विराट कोहली को के प्यार में पागल थीं। इसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस पर अब एक्ट्रेस ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस पर अपना पक्ष रखा है।
वायरल न्यूज में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को क्रिकेट और क्रिकेटर विराट कोहल पसंद थे। इसमें दावा किया गया है कि एक समय ऐसा था जब मृणाल ठाकुर पागलों की तरह विराट कोहली से प्यार करने लगी थीं। ये न्यूज जैसे ही आई वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इस पर लोगों ने खूब कमेंट भी किए। अब इस पर एक्ट्रसे का भी रिएक्शन आ गाय है। उन्होंने इस खबर को चलाने वाले इंस्टाचैनल को टैग करते हुए रुक जाने को कहा है। उन्होंने कमेंट में लिखा- स्टॉप इट ओके।
एक्ट्रेस ने अपनी तरफ से तो इस न्यूज को गलत बताया है। मगर इस अफवाह को लोग अब सच समझ बैठे हैं। कमेंट बॉक्स में कुछ लोग कह रहे हैं कि उनके कमेंट से ऐसा लग रहा है कि जानकारी सच है, लेकिन वो थोड़ी शर्मिंदा हैं। ये कमेंट भी अब इंटरनेट पर वायरल है।
मृणाल ठाकुर की अपकमिंग मूवी
वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को आखिरी बार विजय देवरेकोंडा की मूवी फैमिली स्टार में देखा गया था। इसके अलावा इनके पास पाइपलाइ में मैडॉक फ़िल्म्स की ‘पूजा मेरी जान’ जिसमें विजय राज और हुमा कुरैशी हैं, ‘विश्वंभर’ जिसमें चिरंजीवी और त्रिशा कृष्णन हैं और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जिसमें अजय देवगन हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check