मध्य प्रदेश के वृद्ध नागरिकों के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश की मोहन सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करने का फैसला लिया है. अब बड़े पैमाने पर राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ दर्शन के लिए भेजा जाएगा. कुछ समय पहले CM डॉ. मोहन यादव के कैबीनेट मंत्री अयोध्या दर्शन के लिए पहुंचे थे. इसके बाद सरकार ने अब योजना को वृहद बनाने का फैसला किया है.
मध्य प्रदेश सरकार ने तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करने का फैसला लिया है. आने वाले दिनों में तीर्थ दर्शन योजना बड़े पैमाने पर संचालित होगी. इसके तहत बड़ी संख्या में प्रदेश के वृद्ध नागरिकों को तीर्थ दर्शन के लिए भेजा जाएगा. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को साल 2012 में शुरू किया गया था.
इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के 60 साल या इससे अधिक आयु के व्यक्ति जो आयकर दाता नहीं हैं, उन्हें तीर्थ यात्रा के लिए भेजना है. इस योजना के तहत महिलाओं को उम्र में 2 साल की छूट दी गई है. तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को देश के चिन्हित तीर्थ स्थल की फ्री में तीर्थ यात्रा कराई जाती है. तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन के जरिए यात्रा पर भेजा जाता है. उनके लिए नाश्ता, भोजन,पानी, तीर्थ स्थान पर रुकने की व्यवस्था आदि की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check