हॉरर फिल्म ए वेडिंग स्टोरी का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।
अभिनव पारीक निर्देशित ए वेडिंग स्टोरी,30 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है, लेकिन उससे पहले निर्माताओं ने फिल्म के मोशन पोस्टर के साथ प्रशंसकों को रहस्यमय दुनिया की एक डरावनी झलक दी है।इस सुपरनैचरल हॉरर फिल्म की कहानी एक खुशहाल शादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जल्द ही एक बुरे सपने में बदल जाती है क्योंकि अशुभ घटनाएं होने लगती हैं।
ए वेडिंग स्टोरी में मुक्ति मोहन, वैभव तत्ववादी, लक्षवीर सिंह सरन, मोनिका चौधरी, अक्षय आनंद, डॉ. प्लोम खुराना और पीलू विद्यार्थी की मुख्य भूमिका है। ए वेडिंग स्टोरी का निर्माण विनय रेड्डी ने किया है तथा इसका लेखन और निर्माण शुभो शेखर भट्टाचार्य ने बाउंडलेस ब्लैकबक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया है।
यह भी पढ़े :-
‘कल्कि 2898 एडी’ का जलवा बरकरार, 30वें दिन भी किया 1 करोड़ से ज्यादा का कारोबार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check