बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मेट गाला 2024 के लिए रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा. उन्हें अपने मेट गाला में भारतीय लुक के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं. अब नीतू कपूर ने भी अपने सोशल हैंडल पर अपनी बहू की तारीफ की. उन्होंने आलिया का लुक शेयर किया और इसे शानदार बताया.
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीतू कपूर ने आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘शानदार.’ इंटरनेशनल आइकन जब भी रेड कार्पेट पर चलती है तो इंटरनेट पर तहलका मचा देती है और अब उनका इस साल का मेट गाला लुक खूब सुर्खियां बटोर रहा है. आलिया मेट गाला रेड कार्पेट पर सब्यसाची की डिजाइन की गई शिमरी साड़ी पहनकर पहुंचीं.
दिलचस्प बात यह है की भारतीय पारंपरिक आउटफिट में आलिया की एंट्री पर मेट गाला के रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा तालियां बजीं. जब रेड कार्पेट पर आलिया ने उनके लिए पोज़ दिया तो इंटरनेशनल पैपराजी आलिया का नाम चिल्लाना बंद नहीं कर सके.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check