अमरीका में एक हजार से अधिक कर्मचारियों को सरकारी सेवा सेवा से निकाल दिया गया है। ट्रम्प प्रशासन के संघीय कर्मचारियों की संख्या में कटौती के प्रयासों के अंतर्गत ऐसा किया गया है।
स्थानीय खबरों में बताया गया है कि निकाले गए कर्मचारियों में एक हजार एक सौ सात सिविल सेवा और दो सौ 46 कर्मचारी विदेश सेवा के हैं। खबरों के अनुसार अमरीकी शरणार्थी प्रवेश कार्यालय के लगभग सभी कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है।
संघीय सरकार के व्यापक पुनर्गठन अभियान के तहत इस वर्ष की शुरुआत में एक हजार पांच सौ से ज़्यादा कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ दी थी।
यह छंटनी अमरीका के सर्वोच्च न्यायालाय के उस फैसले के बाद हुई है जिसमें कहा गया था कि ट्रम्प प्रशासन की संघीय कर्मचारियों की संख्या में कटौती की योजना आगे बढ़ सकती है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check