उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पूरब से लेकर पश्चिम तक झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को विंध्य क्षेत्र और पूर्वी तराई के जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया लेकिन कुछ क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ।
किन जिलों में हुई भारी बारिश?
बलिया, वाराणसी, मिर्जापुर, बहराइच, अयोध्या, भदोही, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, रामपुर, शाहजहांपुर सहित कई जिलों में मूसलधार बारिश देखने को मिली।
अगले दो दिन रहेंगे भारी
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मंगलवार से अगले दो दिन तक विंध्य क्षेत्र और पूर्वी तराई में भारी बारिश की संभावना है।
अलर्ट जारी: 15 जिलों में भारी बारिश, 34 में बिजली गिरने का खतरा
लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार से मानसूनी वर्षा तराई से शुरू होकर दक्षिणी व विंध्य क्षेत्रों में तेज होगी। इसके अलावा राज्य के अन्य भागों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
यहां हो सकती है भारी बारिश:
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, अंबेडकर नगर एवं आस-पास के इलाके।
यहां बिजली गिरने की चेतावनी:
गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, महोबा, ललितपुर और इनके आस-पास के क्षेत्र।
यह भी पढ़ें:
अब गूगल के AI जवाबों में भी दिखेंगे विज्ञापन, जानें क्या होगा फर्क
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check