लोकसभा चुनाव के दिन जैसे जैसे पास आ रहे है वैसे वैसे सभी राजनीतिक दलों को बेचैनी बढ़ती जा रही है, आए दिन विपक्ष एक दूसरे पर तंज कसते हुए नजर आ रहे है। हालांकि जैसा आपको पता है की लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब कुछ और ही दिन शेष रह गए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर की जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष को भी अपनी बातचीत का मुद्दा बनया जिसने उन्होंने कांग्रेस को देश बांटने और साथ ही उन्होंने यह भी कहा की देश को कमजोर बनाने में कांग्रेस का बड़ा हाथ है।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान करार दिया। प्रधानमंत्री सिर्फ यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने कांग्रेस पर देश को बांटने और कमजोर करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस ने देश के लिए पली घृणाओ की सभी सीमा पर कर दी है।उन्होंने यह भी कहा की कर्नाटक की जनता भलीभांति जानते है की कांग्रेस वालो ने भारत के खिलाफ खड़े लोगों को चुनाव का टिकट इनाम में दिया है।
जैसा बताया जा रहा है की कर्नाटक राज्य में दो चरणों में चुनाव में संपन्न होंगे। दो चरणों के चुनाव पहले तो 14 लोकसभा क्षेत्रों को चुना गया है जिसकी तारीख 26 अप्रैल तय की गई है। दूसरे चरण का मतदान बची बाकी सीटों पर सात मई को कराया जायेगा मोदी ने राजनीतिक दल कांग्रेस पार्टी को टुकड़े टुकड़े गैंग का सुल्तान बताया उन्होंने यह भी कहा की कर्नाटक की जनता भलीभांति जानते है की कांग्रेस वालो ने भारत के खिलाफ खड़े लोगों को चुनाव का टिकट इनाम में दिया है।
कांग्रेस ने अपनी सारी हदें पार कर दी है क्योंकि उन्होंने पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया कि इस राजनीतिक दल के नेताओं ने पहले वंदे मातरम का विरोध किया और अब भारत माता की जय कहने में इन्हे झिझक महसूस हो रही हैं। मोदी ने बोला हमारे भारत वर्ष का कद विश्व स्तर पर बढ़ता जा रहा है, कांग्रेस पार्टी के नेताओं को यह भी रास नहीं आ रहा है वो विदेश जाकर भारत की छवि को खराब करने में लगे हुए है।
यह भी पढ़े:Badi elaichi ke benefits : मोटापे और पेट की समस्या के लिए बड़ी इलायची के हैरान कर देने वाले फायदे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check