इजरायल पर फिर टूटी मिसाइलों की बरसात, हूती ग्रुप ने बेन गुरियन एयरपोर्ट को बनाया निशाना

गाजा के समर्थन में यमन के हूती विद्रोही गुट ने एक बार फिर इजरायल पर बड़ा हमला किया है। इस बार उनका निशाना बना है तेल अवीव स्थित बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट। रविवार सुबह (6 जुलाई) को किए गए इस मिसाइल हमले के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

मिसाइलों से हमला, उड़ानें ठप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तड़के सुबह हूती ग्रुप ने बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिससे इजरायल की हवाई यात्रा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेन गुरियन एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया, और लैंडिंग भी रोक दी गई।

सायरन बजा, लोग बंकरों में भागे
हमले के वक्त इजरायल के कई हिस्सों में सायरन गूंज उठे और लोग अपनी सुरक्षा के लिए शेल्टर (बंकर) की ओर दौड़ पड़े। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस मिसाइल हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

IDF ने मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया
इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि उनके एंटी-एयर डिफेंस सिस्टम ने हूती द्वारा दागी गई अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया। लेकिन फिर भी एयरपोर्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान संचालन पर रोक लगा दी गई।

एक हफ्ते में दूसरा बड़ा हमला
यह हमला बीते एक हफ्ते में बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुआ दूसरा बड़ा मिसाइल अटैक है। इससे पहले 1 जुलाई को भी हूती ग्रुप ने यहां हमला किया था। उस वक्त हूती प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने हमले की जिम्मेदारी ली थी और दावा किया था कि उन्होंने हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जिससे “लाखों इजरायली नागरिकों को बंकर में शरण लेने” और “हवाईअड्डे की सेवाएं ठप” करनी पड़ीं।

यह भी पढ़ें:

अब ChatGPT से भी हो सकती है ठगी! रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा