बारिश के मौसम में भुनी अदरक और शहद के चमत्कारी फायदे

बारिश के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए भुनी हुई अदरक और शहद का सेवन बेहद लाभकारी होता है। ये दोनों मिलकर शरीर को मजबूत बनाते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। खासकर पुरानी खांसी, सर्दी और जुकाम में भुनी अदरक और शहद रामबाण इलाज की तरह काम करते हैं। अदरक और शहद में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही, इनके एंटीवायरल गुण बुखार और अन्य इंफेक्शन से बचाते हैं।

भुनी अदरक कैसे बनाएं?
अदरक को गैस पर या तवे पर हल्का भून लें। फिर इसका छिलका उतारकर कद्दूकस कर लें। आप इसे पिसकर रस भी निकाल सकते हैं। भुनी अदरक शहद के साथ लेने पर इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

भुनी हुई अदरक और शहद खाने के फायदे
खांसी और कफ में राहत: भुनी अदरक और शहद गले की खराश और खांसी को दूर करते हैं। यह गले की सूजन कम करता है और बलगम बाहर निकालने में मदद करता है।

हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद: भुनी अदरक में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो जोड़ों और हड्डियों के दर्द में राहत देते हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।

डायबिटीज में सहायक: यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

माइग्रेन और सिरदर्द में आराम: भुनी अदरक खाने से माइग्रेन या सामान्य सिरदर्द में भी राहत मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए: यह बारिश के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत करता है और शरीर को बीमारियों से बचाता है। बच्चों को भी शहद में अदरक के रस की कुछ बूंदें देकर दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

मोटापे से छुटकारा पाएं – वो भी घरेलू नुस्खों से