गर्मी के मौसम में सत्तू एक बेहतरीन और पौष्टिक पेय है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है बल्कि तेज धूप और लू से बचाव भी करता है। खासतौर पर सुबह खाली पेट सत्तू पीने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। सत्तू एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है, जो शरीर के अंदर जमा विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और बॉडी टेंपरेचर को सामान्य बनाए रखता है।
सत्तू बनाने और पीने का सही तरीका
सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ आप सत्तू पी सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच सत्तू डालें। इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और थोड़ा नींबू मिलाएं। अच्छे से घोलकर पी लें। यदि आप नमकीन सत्तू पसंद नहीं करते तो इसमें गुड़ डालकर मीठा भी बना सकते हैं।
खाली पेट सत्तू पीने के फायदे
लू और गर्मी से बचाव: तेज गर्मी में सुबह-सुबह सत्तू पीने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है। यह तेज धूप के नुकसान को भी कम करता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।
शरीर को हाइड्रेट रखता है: सत्तू पीने से गर्मी में शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे त्वचा मुलायम और ताजा बनी रहती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।
पाचन तंत्र को सुधारता है: सत्तू में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और पेट की समस्याओं जैसे गैस और अपच को कम करता है।
ब्लोटिंग और गैस की समस्या दूर करता है: अगर आपको पेट में सूजन या गैस की समस्या रहती है तो सुबह खाली पेट सत्तू पीना फायदेमंद होता है।
कब्ज में राहत: सत्तू पेट साफ करने में मदद करता है, कब्ज और बवासीर जैसी परेशानियों को कम करता है। यह मेटाबोलिज्म भी तेज करता है।
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी दिन में कई बार ब्लैक कॉफी पीते हैं? जानिए इसके खतरे और साइड इफेक्ट्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check