सर्दियां नज़दीक हैं और ऐसे मौसम में शरीर को अंदर से गर्म और ताकतवर बनाए रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। इन दिनों में कुछ खास पारंपरिक अनाज फिर से चर्चा में आ जाते हैं, जिनमें बाजरा (Pearl Millet) प्रमुख है। बाजरा ना सिर्फ शरीर को गर्म रखता है, बल्कि यह फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और प्रोटीन का भरपूर स्रोत भी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में बाजरे का नियमित सेवन पाचन, इम्यूनिटी, और हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल करें, तो यहां जानिए 5 आसान और स्वादिष्ट तरीके, जिनसे आप रोज़मर्रा के भोजन में बाजरे को शामिल कर सकते हैं।
1. बाजरे की रोटी – देसी और दमदार
ग्रामीण भारत में सदियों से बाजरे की रोटी को सर्दियों की डाइट का अहम हिस्सा माना गया है। इसे देसी घी और गुड़ के साथ खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह जोड़ों के दर्द में भी राहत देती है।
कैसे बनाएं: बाजरे के आटे को गर्म पानी से गूंथकर मोटी रोटी बनाएं और तवे पर सेकें। देसी घी और गुड़ के साथ सेवन करें।
2. बाजरे का दलिया – हल्का, हेल्दी और गर्माहट भरा
बाजरे से बना दलिया सर्दियों में नाश्ते का बेहतरीन विकल्प है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और शरीर को अंदर से गर्म भी करता है।
कैसे बनाएं: बाजरे को रातभर भिगोकर सुबह दूध या सब्जियों के साथ पकाएं। स्वाद के अनुसार नमक या गुड़ मिलाएं।
3. बाजरा खिचड़ी – स्वाद और सेहत का मेल
अगर आप कुछ हल्का और पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो बाजरे की खिचड़ी एक उत्तम विकल्प है।
कैसे बनाएं: बाजरा, मूंग दाल और मौसमी सब्जियों को मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। ऊपर से देसी घी डालकर गर्मागरम परोसें।
4. बाजरे के लड्डू – एनर्जी का मीठा स्रोत
सर्दियों में मीठे के शौकीनों के लिए बाजरे के लड्डू एक बेहतरीन हेल्दी डेज़र्ट हो सकता है।
कैसे बनाएं: बाजरे के आटे को घी में भूनकर उसमें गुड़, सूखे मेवे और थोड़ा-सा नारियल मिलाकर लड्डू बना लें।
5. बाजरा उपमा – साउथ इंडियन स्टाइल में ट्विस्ट
यदि आप ब्रेकफास्ट में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो बाजरे से बना उपमा स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है।
कैसे बनाएं: बाजरे को दरदरा पीस लें और सूजी की जगह प्रयोग करें। सरसों, करी पत्ता और सब्जियों के साथ भूनें और गर्मागर्म खाएं।
विशेषज्ञ की सलाह
पोषण विशेषज्ञ डॉ. के अनुसार, “बाजरा एक ग्लूटन-फ्री अनाज है जो सर्दियों में पाचन को बेहतर बनाता है, शरीर को गर्म रखता है और एनर्जी बढ़ाता है। खासकर डायबिटीज, एनीमिया और हड्डियों की कमजोरी से जूझ रहे लोगों को यह नियमित रूप से खाना चाहिए।”
यह भी पढ़ें:
अब सिर्फ करेला नहीं, इसकी पत्तियां भी रखेंगी शुगर पर कंट्रोल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check