हाल ही में सिंगर मीका सिंह का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया था। मीका ने दावा किया था कि उनकी बनाई फिल्म “अलोन” का बजट दोनों एक्टर्स के नखरों के कारण काफी बढ़ गया था, जिससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा। अब इस मुद्दे पर बिपाशा बसु का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने ‘टॉक्सिक लोगों’ पर तंज कसा है।
मीका का खुलासा: 4 करोड़ की फिल्म बनी 14 करोड़ की!
मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि “अलोन” का बजट शुरुआत में बहुत कम था, लेकिन अंत तक इसे बनाने में 14 करोड़ रुपये खर्च हो गए। उनका दावा है कि इस फिल्म में उन्हें करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, और इसकी वजह बिपाशा और करण के नखरे थे।
बिपाशा ने ‘टॉक्सिक लोगों’ पर साधा निशाना
अब इस मुद्दे पर बिपाशा बसु ने बिना किसी का नाम लिए सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, “टॉक्सिक लोग अराजकता फैलाते हैं, उंगलियां उठाते हैं, अपनी गलतियों का दोष दूसरों पर डालते हैं और जिम्मेदारी लेने से बचते हैं। टॉक्सिक और नेगेटिविटी से दूर रहें। भगवान सबका भला करें। दुर्गा दुर्गा।”
मीका का आरोप: “बिपाशा ने की नई-नई डिमांड!”
मीका सिंह ने कहा कि शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु ने लगातार नई मांगें रखनी शुरू कर दीं और कुछ सीन करने से भी इनकार कर दिया। शूटिंग लंदन में होनी थी, और इससे पहले ही दोनों स्टार्स से बात हो चुकी थी, लेकिन बाद में प्रोडक्शन के दौरान दोनों ने कई परेशानियां खड़ी कीं।
डबिंग में भी हुईं दिक्कतें!
मीका का कहना है कि शूटिंग के दौरान कभी बिपाशा बीमार हो जाती थीं, तो कभी करण। इतना ही नहीं, फिल्म के डबिंग फेज में भी दोनों ने काफी दिक्कतें पैदा कीं। सिंगर ने तंज कसते हुए कहा, “आपको क्यों लगता है कि उनके पास काम नहीं है? भगवान सब देख रहा है।”
फिल्म “अलोन” का विवाद बढ़ता जा रहा!
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म “अलोन” को लेकर अब इतने सालों बाद ये विवाद सामने आया है। मीका सिंह के आरोपों और बिपाशा बसु की प्रतिक्रिया के बाद इस पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। अब देखना होगा कि इस मामले में करण सिंह ग्रोवर का कोई बयान आता है या नहीं!
यह भी पढ़ें:
खर्राटे बन सकते हैं दिल की बीमारी और हाई बीपी की वजह, अभी संभलें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check