ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा के लगातार खराब स्कोर को तूल नहीं दिया लेकिन कहा कि थके हुए भारतीय कप्तान को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले तरोताजा होने के लिए ब्रेक की जरूरत है. अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने जा रहे रोहित पिछली पांच पारियों में चार बार डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच सके. इस साल आईपीएल से पहले रोहित ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली थी.
क्लार्क ने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘रोहित अपने प्रदर्शन का खुद बेहतर आंकलन कर सकता है. वह निराश होगा खासकर उसने जितनी शानदार शुरुआत की थी. मेरे ख्याल से वह थका हुआ भी है.’ उन्होंने कहा, ‘ऐसे में तरोताजा होने के लिए एक ब्रेक बहुत जरूरी है. लेकिन वह मुंबई इंडियंस का भी अहम खिलाड़ी है. उसे ब्रेक मिलना मुश्किल है. उसे फॉर्म में लौटना होगा. रोहित जैसे खिलाड़ी के लिए यह मुश्किल नहीं है. वह इतना प्रतिभाशाली है कि ज्यादा दिन फॉर्म का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.’
क्लार्क ने हार्दिंक पांड्या की भी तारीफ की जिसने सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट से मिली जीत में तीन विकेट चटकाए. क्लार्क ने कहा, ‘पिछले कुछ मैचों में वह विकेट ले रहा था. एक ऑलराउंडर के लिए एक डिपार्टमेंट में सफलता मिलने से दूसरे में आत्मविश्वास लौटता है.’
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check